- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur में...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur में एक्सीडेंट से मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क पर जताया गुस्सा
Tara Tandi
1 Jun 2025 7:45 PM IST

x
Saharanpur सहारनपुर : कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गंगोह रोड पर आज एक सड़क हादसे में एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान 55 वर्षीय महिंद्र पुत्र तुगल, निवासी पीर माजरा के रूप में हुई है, जो साइकिल से मजदूरी के लिए सहारनपुर जा रहा था.रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल महिंद्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और कुतुबशेर थाना क्षेत्र की मानकमऊ चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया।सूचना पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी शाहनवाज खान मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया.
उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित सहायता देने की मांग की।इस मामले में कुतुबशेर थाना प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
TagsSaharanpur एक्सीडेंटमजदूर मौतपरिजनों सड़कजताया गुस्साSaharanpur accidentlaborer diedfamily members on the roadexpressed angerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





