उत्तर प्रदेश

करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Admin4
15 Sep 2023 8:02 AM GMT
करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
x
लखीमपुर-खीरी। ब्लॉक मोहम्मदी के ग्राम बिचपरी निवासी 50 वर्षीय मजदूर की खेत में मोटर स्टार्ट करते समय करंट लगने से मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम बिचपुरी निवासी राजेंद्र गांव के सरदार मलकीत सिंह के झाले पर पिछले 12 वर्षों से मजदूरी कर रहा था। बुधवार सुबह मलकीत ने उसे खेत में लगी मोटर चलाने के लिए भेजा। मोटर का बटन दबाते ही राजेंद्र को करंट लग गया। राजेंद्र के काफी देर तक न लौटने पर मलकीत खेत पहुंचे तो राजेंद्र मृत पड़े थे। राजेंद्र को हटाते समय मलकीत को भी करंट लगा लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
Next Story