उत्तर प्रदेश

जानकी मंदिर के पास दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत

Rani Sahu
18 Jan 2023 5:58 PM GMT
जानकी मंदिर के पास दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत
x
अयोध्या : अयोध्या में रामपथ के चौड़ीकरण के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत हो गई। घटना कोतवाली नगर के साहबगंज की है। नया-घाट से लेकर सहादत गंज तक 13 किलोमीटर लंबे राम पथ के लिए चौड़ी करण को लेकर दुकानों और मकानों का ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। इनमें अधिकांश जगहों पर लोग खुद मजूदर लगाकर अपने भवन तोड़ रहे हैं। इसी तरह कई जगहों पर मशीनों से भवन तोड़े जा रहे हैं।
बुधवार को साहबगंज जानकी मंदिर के पास दीवार तोड़ने के दौरान दीवार गिर गई और मजदूर उसके नीचे दब गया उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धर्मदेव सोनकर (60) के रूप में हुई है। राम पथ चौड़ीकरण के दौरान यह दूसरा हादसा है। एक माह पहले राम जन्म भूमि दर्शनमार्ग पर राम गुलेला के पास मजदूर की दबकर मौत हो गई थी।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story