उत्तर प्रदेश

Kushinagar: मिठाई खिलाने के बहाने बालिका से किया दुष्कर्म

Admindelhi1
13 July 2024 5:40 PM IST
Kushinagar: मिठाई खिलाने के बहाने बालिका से किया दुष्कर्म
x
दुष्कर्मी की तलाश मे जुटी पुलिस

कुशीनगर: जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव के बारात में गई बालिका को एक युवक ने मिठाई खिलाने के बहाने भीड़ से बाहर ले जाकर उसके साथ अपना मुंह काला किया। खून से लथपथ बालिका जब घर पहुंची तो परिजन उसे रामकोला सीएचसी लेकर गये जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर गांव से वापस आयी पुलिस ने सीएचसी पर बालिका से बयान लिया। बदहवास बालिका दुष्कर्मी का नाम नहीं बता पा रही है।

बतादे कि रामकोला थाने के एक गांव में कल शाम को बारात आयी थी। बारात व आर्केस्ट्रा देखने गांव की ही एक बालिका वहां पहुंच थी।बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे एक युवक बालिका को मिठाई खिलाने की लालच देकर भीड़ से बाहर ले गया फिर बहला फुसलाकर खेत की ओर ले गया। आरोप है 25 वर्षीय युवक बालिका को जबरिया गन्ने के खेत मे खींच ले गया और मुंह दबाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बालिका घर पहुंची और मां से आपबीती सुनाई।

इसके बाद परिजन पहले गांव में इलाज करवाये। खून का रिसाव बंद न होने पर शनिवार को भोर में तकरीबन 5 बजे रामकोला सीएचसी ले पहुचें, जहां उपचार के बाद चिकित्सक ने बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दरम्यान जानकारी मिलने पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गयी और बालिका से बयान ली। बदहवास बालिका पहले तो कुछ नहीं बता रही थी। कुछ देर बाद घटनाक्रम के बारे में सब कुछ बतायी। लेकिन दुष्कर्मी का नाम नही बता पायी। पूछताछ मे बालिका ने पुलिस को यह बतायी कि वह बरात आने से पहले भी दुष्कर्मी को गांव मे देखी है। पुलिस दुष्कर्मी की तलाश में जुटी है।

Next Story