उत्तर प्रदेश

kunda: राजा भैया के परिवार में झगड़ा, बेटे ने किया सनसनीखेज खुलासा

Admindelhi1
25 Sept 2025 2:41 PM IST
kunda: राजा भैया के परिवार में झगड़ा, बेटे ने किया सनसनीखेज खुलासा
x

कुंडा: राजा भैया परिवार का विवाद अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आने लगा है। राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह ने अपनी मां भानवी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिवराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि उनकी मां संपत्ति के लालच में अपनी ही बीमार मां यानी उनकी नानी को जूते से पीटती हैं। उन्होंने इसका एक वीडियो भी साझा किया है।

शिवराज ने तंज कसते हुए लिखा कि भाड़े की ट्रोल आर्मी हमें मां का कर्ज याद दिलाती है, लेकिन यह वीडियो देखिए और सोचिए क्या यही है महिला सशक्तिकरण?

इतना ही नहीं, शिवराज ने भानवी सिंह पर पैसों की उगाही का भी आरोप लगाया और कहा कि समय आने पर वह एक-एक सबूत जनता के सामने रखेंगे।

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है और राजा भैया का पारिवारिक विवाद अब राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Next Story