उत्तर प्रदेश

क्रांति सेना ने स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला

Admin Delhi 1
25 Jan 2023 12:46 PM GMT
क्रांति सेना ने स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला
x

मुजफ्फरनगर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के प्रकाश चौक पर क्रांति सेना ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरितमानस पर विवादित बयान दिये जाने की विरोध में पुतला दहन किया और शासन से मांग की ऐसी तुच्छ मानसिकता रखने वाले नेता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा क्रान्ति सेना ऐसे किसी भी राजनीति दल के नेता को बर्दाश्त नहीं करेगी जो हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग करते हुए कहा कि ऐसे हिन्दू विरोधी मानसिकता रखने वाले नेता को जल्द से जल्द अपनी पार्टी से निष्कासित करें। महानगर अध्यक्ष शरद कपूर ने स्वामी प्रसाद मौर्य के द्धारा रामचरित मानस पर दिये गये विवादित बयान पर कडी आपत्ति जताते हुए कहा देश का हिन्दू समुदाय अब जागृत हो चुका है। अब किसी भी राजनीति दल का नेता हिन्दू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करेगा तो उसे हिन्दू समुदाय के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Next Story