- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राजधानी में जीका वायरस...
राजधानी में जीका वायरस की दस्तक, सूबे के स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को जीका वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं. इसकी पुष्टि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डॉ. वेद व्रत सिंह ने की है. जीका वायरस के लखनऊ में दस्तक देने के बाद सूबे के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि जिन दो लोगों में जीका वायरस संक्रमण पाया गया है, वे हुसैनगंज और कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के रहने वाले हैं. बुधवार को कानपुर में भी जीका वायरस के 16 और नए मरीज मिले हैं. कानपुर में अब तक जीका वायरस के 105 मरीज सामने आ चुके हैं. 16 नए मरीजों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





