उत्तर प्रदेश

चिकन पॉक्स की दस्तक, युवक मिला ग्रसित

Admin4
19 Aug 2023 12:36 PM GMT
चिकन पॉक्स की दस्तक, युवक मिला ग्रसित
x
बरेली। डेंगू और मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अब मढ़ीनाथ निवासी एक युवक में चिकन पॉक्स की भी पुष्टि हुई है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आईडीएसपी ने मरीज को ट्रैस करने के बाद बचाव की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब युवक के परिजनों की भी जांच की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार मढ़ीनाथ निवासी 28 वर्षीय युवक की तबीयत कई दिन से खराब थी। उसके चेहरे और शरीर पर लाल दाने निकलने लगे। दर्द बढ़ने पर उसने डाक्टर को दिखाया। स्वास्थ्य विभाग की आईडीएसपी को उसके लक्षण का पता चला।
टीम ने मरीज से उसकी तबीयत और बीमारी के लक्षण के बारे में जानकारी ली। उसकी शुरुआती स्क्रीनिंग में चिकन पाॅक्स की पुष्टि हुई। शुक्रवार को आईडीएसपी टीम ने मरीज और घरवालों से संपर्क किया। एपिडेमियोलाॅजिस्ट डाॅ. मीसम अब्बास ने युवक के परिजनों को संक्रमण से बचाव के तरीकों के बारे में बताया। युवक की हालत में पहले से सुधार हो रहा है।
Next Story