उत्तर प्रदेश

स्कूल में चाकूबाजी, 2 आरोपी जुवेनाइल कोर्ट में भेजे गए

SHIDDHANT
19 Aug 2025 8:27 PM IST
स्कूल में चाकूबाजी, 2 आरोपी जुवेनाइल कोर्ट में भेजे गए
x

UP उत्तर प्रदेश। गाजीपुर जिले के एक स्कूल में दो छात्रों के बीच विवाद में हुई चाकूबाजी में 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र घायल हो गए। घटना सोमवार की सुबह स्कूल परिसर में हुई। घायल छात्रों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी 9वीं कक्षा का छात्र था, जिसने चाकू थर्मस में छुपाकर स्कूल में लाया और आदित्य पर हमला किया। हमले के दौरान आरोपी ने खुद के हाथों को भी चाकू से घायल किया। घटना क्लास के बाहर शुरू हुई मारपीट के बाद बाथरूम के सामने अंजाम दी गई, जिसमें आदित्य पर पांच बार चाकू से वार किया गया। आदित्य यूसुफपुर-मोहम्मदाबाद का रहने वाला था और अपने दो भाइयों में छोटा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पिता शिवजी वर्मा और परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। मृतक के दोस्त नमन जायसवाल ने बताया कि आरोपी छात्र आए दिन झगड़ा करता था और पिछले 14-15 अगस्त को भी उसने स्कूल परिसर के बाहर मारपीट की थी। स्कूल प्रशासन ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे यह बड़ी घटना हुई।अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि चाकूबाजी में शामिल दो छात्रों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और स्कूल परिसर में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की सिफारिश की जाएगी। मामले ने गाजीपुर जिले में छात्रों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किशोरों के बीच हिंसा रोकने के लिए स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता कार्यक्रम आवश्यक हैं।

Next Story