उत्तर प्रदेश

परिजनों की डांट पर किशोर ने पीया डीजल, जिला अस्पताल में भर्ती

Admin4
19 Dec 2022 6:23 PM GMT
परिजनों की डांट पर किशोर ने पीया डीजल, जिला अस्पताल में भर्ती
x
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक गांव के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने परिवार वालों के डांटने पर घर में रखा डीजल पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बेलगरा गांव निवासी आकाश गौड़ का किसी लड़की से प्रेम- प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसे डांटा-फटकारा। जिससे खफा होकर उसने काम के लिए घर में रखा डीजल पी लिया। जिसके चलते उसकी हालत काफी बिगड़ गई।
तब आनन-फानन में परिजन सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। पिता गुड्डू ने बताया कि थाने की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। एसओ रतन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मौके पर संबंधित दरोगा व सिपाहियों को भेजा गया था। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज किया जायेगा।

Admin4

Admin4

    Next Story