उत्तर प्रदेश

किशोर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Admin4
9 Jun 2023 11:17 AM GMT
किशोर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
x
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के सुईचक बड़ीबारी में शुक्रवार की सुबह 50 वर्षीय विजय मौर्या ने पास के ही आम के बगीचे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, बड़ागांव थाना क्षेत्र के कृष्णापुर खुर्द गांव में विनोद यादव के 17 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सूईचक बड़ीबारी के विजय मौर्य कुछ वर्ष तक बाहर मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। पिछले तीन वर्षों से गांव लौट कर अपने पुत्र के साथ छोटा-मोटा कार्य कर किसी तरह जीविका चला रहे थे। उन्हें आंख से कम दिखाई देता था। विजय की माली हालत खराब थी जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। गुरूवार की रात विजय ने घर से कुछ दूर आम के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विजय मृतक दो भाइयों में छोटे थे।
Next Story