उत्तर प्रदेश

हत्यारे कैदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Admin Delhi 1
28 Dec 2022 10:03 AM GMT
हत्यारे कैदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत
x

मेरठ न्यूज़: चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सोमवार देर रात जेल में अचानक तबीयत बिगड़ी तो इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेलर मनीष कुमार ने बताया कि जेल में अरुण निवासी लाला मोहम्मदपुर बहसूमा 2013 से बंद था। अरुण को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। वो 10 साल से जेल में सजा काट रहा था। इसके अलावा अरुण पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए थे। बाद में उसका पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी में कराया गया।

Next Story