- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- घर के बाहर नहा रही...
उत्तर प्रदेश
घर के बाहर नहा रही बच्ची का अपहरण, गड्ढे में जिंदा दफनाने की कोशिश
Shantanu Roy
14 July 2022 6:15 PM GMT

x
बड़ी खबर
आगरा। आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में नशे में धुत्त युवकों ने ब्लू फिल्म देखने के बाद हैवानियत के लिए घर के बाहर नहा रही चार साल की मासूम का अपहरण कर लिया। रास्ते में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा पूछने पर आरोपियों ने बच्ची को जिंदा दफन कर दिया। सही समय पर एक्टिव हुई पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति की चार साल की बेटी घर के बाहर टब में नहा रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां आया और बच्ची को उठा लिया। युवक का एक साथी और आ गया। बच्ची को लेकर दोनों उषा फैक्ट्री की तरफ लेकर जाने लगे।
पकड़े जाने के डर से किया जिंदा दफन
नशे की हालत में निर्वस्त्र बच्ची को ले जाता देख रास्ते मे एक व्यक्ति ने युवकों से पूछा तो उन्होंने उसे खुद की बच्ची बताया। युवक के पीछे आने पर दोनों डर गए और उषा फैक्ट्री के पास एक गड्ढे में बालिका को जिंदा दफन कर दिया।
सही समय पर एक्टिव हुई पुलिस
घर के बाहर से बच्ची के गायब होने की जानकारी होते ही क्षेत्र में हंगामा हो गए। चंद मिनटों में पुलिस मौके पर आ गयी। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिए। तत्काल पुलिस पीछे लग गयी और आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल जीवित बरामद कर लिया। पुलिस ने एत्माउद्दौला हनुमान नगर क्षेत्र के रहने वाले सूरज , अमित और रोहतास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं।
बच्ची के सकुशल बरामद होने के बाद क्षेत्रीय जनता पुलिस की जय जयकार कर रही है। पुलिस के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की बात कही है। एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार मुक़दमे में छेड़छाड़ ,पाक्सो और अपहरण की धाराएं लगाई गयी हैं।
Next Story