उत्तर प्रदेश

खुशी दूबे की बहन ने डाला वोट

jantaserishta.com
20 Feb 2022 8:22 AM IST
खुशी दूबे की बहन ने डाला वोट
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के 16 जिलों में आज मतदान शुरू हो गया है. जिन 59 सीटों पर मतदान चल रहा है, उनमें कानपुर की 10 सीटों और कन्नौज की 3 सीटों पर वोटिंग चल रहा है. 2017 के चुनाव में इन दोनों जिलों की 13 सीटों में से 9 पर बीजेपी जीती थी, जबकि सपा तीन और कांग्रेस एक सीट पर जीती थी.

कानपुर के बिकरु कांड में सह अभियुक्त बनाई गई खुशी दुबे की बड़ी बहन नेहा तिवारी ने वोट डाला. नेहा तिवारी, कल्याणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं. उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज रतनपुर कॉलोनी पनकी में अपना वोट दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story