उत्तर प्रदेश

Khoda: रिजल्ट के बाद घर छोड़कर चली गई छात्रा

Admindelhi1
5 April 2025 2:53 PM IST
Khoda: रिजल्ट के बाद घर छोड़कर चली गई छात्रा
x
परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

खोड़ा: नौवीं कक्षा में फेल होने पर 16 साल की किशोरी घर छोड़कर कहीं चली गई है। परिजनों ने खोड़ा थाने में पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों ने किशोरी बहुत तलाश किया। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अब किशोरी को तलाश कर रही है। खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी किसी को कुछ बताए बिना ही घर से चली गई।

उनकी बेटी ने नौवीं कक्षा की परीक्षा दी है। उनकी बेटी का नौवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट आया था। जिसमें वह फेल हो गई थी। उन्होंने आशंका जताई है कि परीक्षा में फेल होने की वजह से ही उनकी पुत्री घर छोड़कर चली गई है। बेटी के अचानक गायब होने पर उन्होंने उसकी सभी सहेलियों के अलावा सभी जानकारों व रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन कुछ भी जानकारी बेटी के बारे में नहीं मिल पाई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है।

Next Story