- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Khoda: लोगों ने गंगाजल...
Khoda: लोगों ने गंगाजल संकट का हवाला देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की

खोड़ा: नगरपालिका परिषद की 10 लाख की आबादी लंबे समय से गंगाजल की मांग कर रही है। परियोजना धरातल पर शुरू न होने से आक्रोशित निवासियों ने रविवार राजेंद्र नगर स्थित कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के कार्यालय पहुंचे। लोगों ने गंगाजल संकट का हवाला देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। मंत्री सुनील ने दो महीने में काम धरातल पर शुरू होने का आश्वासन दिया है।
खोड़ा को 2024 में अमृत योजना के तहत 50 एमएलडी गंगाजल आपूर्ति योजना को मंजूरी मिली थी। 137 करोड़ रुपये की योजना की टेंडर प्रक्रिया अगस्त 2024 में शुरू हुई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह बार-बार रद्द हो रही है। खोड़ा में आधे से ज्यादा घरों में बोरवेल से पानी आना बंद हो गया है। कहीं आ रहा है तो वह दूषित पानी होता है। लोग उसे साफ-सफाई में ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि आठ माह बाद भी परियोजना दस्तावेजों से धरातल पर नहीं उतर पाई है। खोड़ा निवासी मनोहर लाल देवतल्ला ने कहा कि लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। मंत्री ने बताया कि परियोजना में कुछ तकनीकी अड़चनें आ रही हैं। इन्हें दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो महीने में परियोजना का काम धरातल पर शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोग लौट गए। कार्यक्रम में उमेश सिंह सतपाल, श्याम सुंदर तिवारी, पंकज पाल जगदीश देवतल्ला, बुद्धि बल्लभ सती, भुवन कांडपाल, जगदीश तिवारी, सुबला सलूजा, ललित मिश्रा, ललित रावत, अमरसिंह, विशंभर सिंह नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।





