उत्तर प्रदेश

Khatauli: नाली के विवाद क़ो लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई

Admindelhi1
2 Nov 2024 12:58 PM IST
Khatauli: नाली के विवाद क़ो लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई
x
तीन लोग घायल हुए

खतौली: थाना क्षेत्र के ग्राम केलावड़ा मे नाली के विवाद क़ो लेकर दो पक्षों मे कहासुनी के बाद मारपीट हो गईं। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

वही हमालावर घटना के बाद फरार बताए गए है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार क़ो ग्राम केलावड़ा मे अहसान पक्ष ने अनिल व सुनील के साथ नाली के विवाद क़ो लेकर फावडे से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में अनिल ओर सुनील घायल हो गए। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने आनन फानन गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Next Story