उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य: भाजपा मदरसा विरोधी नहीं, जो मानक के अनुरूप नहीं हैं उन पर होगी कार्रवाई

Admin4
27 Oct 2022 11:40 AM GMT
केशव प्रसाद मौर्य: भाजपा मदरसा विरोधी नहीं, जो मानक के अनुरूप नहीं हैं उन पर होगी कार्रवाई
x
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी अवैध गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। बिना मान्यता वाले स्कूलों पर लगाम लगाई जा रही है। भाजपा मदरसा विरोधी नहीं है। देश के कानून सभी संस्थानों पर बराबर तरीके से लागू होते हैं। बिना मान्यता वाले संस्थानों को या तो मानक पूरे कर मान्यता लेनी होगी या उन्हें बंद करना होगा।
भाजपा मदरसा विरोधी नहीं, जो मानक के अनुरूप नहीं हैं उन पर कार्रवाई होगी
केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को प्रयागराज प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अवैध मदरसों का सर्वे पूरा हो चुका है। जो मानक के अनुरूप नहीं हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। श्री मौर्य ने बसपा सुप्रीमो के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया था कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसे सरकार पर बोझ नहीं तो फिर इनमें दखल क्यों दिया जा रहा है।
केशव मौर्य ने स्पष्ट किया कि भाजपा मदरसा विरोधी नहीं है। सरकार चाहती है कि मदरसे के विद्यार्थी भी एडवांस पाठ्यक्रम पढ़ें। वहां भी गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसी चीजें पढ़ाई जाएं। सभी संस्थानों पर देश के कानून बराबर तरीके से लागू होते हैं। बिना मान्यता वाले संस्थानों को या तो मानक पूरे कर मान्यता लेनी होगी या उन्हें बंद करना होगा। कोई भी अवैध गतिविधि सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। देश, प्रदेश ही नहीं समाज के प्रत्येक व्यक्ति को वैध और अवैध में फर्क समझना होगा। एक प्रश्न के जवाब में केशव मौर्य ने कहा कि इमरान मसूद चाहे बसपा में रहें या कहीं और कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। देश और प्रदेश की जनता ने अगले 25 वर्षों तक भाजपा को ही सेवा का मौका देने का फैसला कर रखा है।
इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सबसे पहले उन पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के घर गए, जिनके यहां पिछले दिनों परिवार के किसी सदस्य का निधन हुआ था। इस दौरान पूर्व डिप्टी मेयर लल्लू लाल कुशवाहा के भतीजे एवं उच्च न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता अनिल कुशवाहा के पुत्र शुभम के निधन, इसके बाद महानगर कार्यसमिति सदस्य अनीता राज की पुत्री एवं शक्ति केंद्र संयोजक रमेश भारतीया की पुत्री के निधन, फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ मुंडेरा के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा के आवास पर जाकर उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
Admin4

Admin4

    Next Story