- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor में गांजा...
उत्तर प्रदेश
Bijnor में गांजा तस्करी रोकने के लिए केडी बार बंद, मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Tara Tandi
20 May 2025 6:58 PM IST

x
Bijnor बिजनौर: जनपद बिजनौर में शराब कारोबारी केशव दुबे के मकान से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है.विद्युर कुटी रोड स्थित केडी बार को आबकारी विभाग ने सील कर दिया है.
शनिवार रात पुलिस ने केशव दुबे के घर छापा मारा, जहां से 181 किलो गांजा बरामद हुआ.छापेमारी के दौरान केशव दुबे मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने एक नौकर को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस जांच में सामने आया कि केशव दुबे उर्फ केडी की पत्नी के नाम पर चांदपुर मार्ग पर केडी बीयर बार का लाइसेंस है. पुलिस की कार्रवाई के बाद आबकारी निरीक्षक हरी नारायण के नेतृत्व में टीम ने बार को सील कर दिया.
मामले की जांच मंडावर थाना प्रभारी राजकुमार सरोज को सौंपी गई है.सोमवार को पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की.आबकारी विभाग ने बार को निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.जिले में अन्य भांग के ठेकों और बारों की भी जांच की जाएगी.
TagsBijnor गांजा तस्करी रोकनेकेडी बार बंदमालिक गिरफ्तारी छापेमारीBijnor: To stop ganja smugglingKD bar closedowner arrestedraidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





