- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kayamganj: पुलिस ने...
Kayamganj: पुलिस ने अभियान के क्रम में वांछित अभियुक्त को दबोचा

कायमगंज: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कायमगंज पर पीडि़त आत्माराम पुत्र सियाराम निवासी ग्राम कहरई नकटौरा थाना पाली जनपद हरदोई ने पुलिस को दिनांक 28.05.2025 को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा था कि पीडि़त की पुत्री को उसका पति आदित्य पुत्र ब्रह्मानन्द निवासी ज्योना कोतवाली कायमगंज अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करता था। कई बार पुत्री ने इसकी शिकायत की थी।
दिनांक 28.05.2025 को पति आदित्य ने पुत्री की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया था। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 119/2025 धारा85/80(2) बी.एन.एस. व 3/4 डी.पी. एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा, कांस्टेबिल राजेश शर्मा, कांस्टेबिल सिद्धू सिंह ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अदित्य पुत्र ब्रहम्मानन्द निवासी ज्योना कोतवाली कायमगंज को गिरफ्तार कर लिया।





