उत्तर प्रदेश

Kayamganj: गोगा महाराज जयंती पर धूमधाम से आयोजित निशान यात्रा

Admindelhi1
11 Aug 2025 11:33 AM IST
Kayamganj: गोगा महाराज जयंती पर धूमधाम से आयोजित निशान यात्रा
x

कायमगंज: कायमगंज में जाहरवीर गोगा महाराज की जयंती पर परंपरानुसार निशान जुलूस का आयोजन किया गया। नगर के मुख्य लोहाई बाजार में सारी रात निशानों का आना जारी रहा। इस जुलूस में लालबाग, अताईपुर, पुरौरी, अलीगंज, रायपुर, चिलौली, बगिया, चिलांका, दमदमा आदि स्थानों के निशान शामिल हुए।

लोहाई बाजार से निशान यात्रा शुरु हुई। जो मुख्य चौराहाए गल्ला मंडी, लालकुआं होती हुई गामा देवी मंदिर पहुंची। जहां समाज के लोगों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यात्रा में प्रमुख रूप से नरेश खलीफा, सुंदर भगत, महेश भगत, उमेश चंद, पिंटू कोतवाल, उमेश चंद, अशोक, सोनेलाल, रमेश भगत शामिल हुए। वहीं मेले में शामिल 15 वर्षीय सबसे कम आयु का भगत कृष्ण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की विधि विधान से पूजा कराकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया। वे अपना निशान भी ले कर आए थे।

Next Story