उत्तर प्रदेश

Kaushambi: पुलिस मुठभेड़ में थाना चरवा लूट के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Admindelhi1
30 Sept 2025 12:05 PM IST
Kaushambi: पुलिस मुठभेड़ में थाना चरवा लूट के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
x

कौशाम्बी: जिले के थाना चरवा के आवेदक राजेंद्र कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ग्राम कूड़ापुर माजरा सैयद सरावां थाना चरवा द्वारा 19 सितम्बर 2025 को सूचना दी गई की 18 सितम्बर 2025 को रात करीब 9 बजे शुभ लाभ पॉलीमर इंडस्ट्री तेरामिल से अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर से अपने घर जा रहा था तभी तेरामिल से सैयद सरावां जाने वाले रास्ते पर मुझे तीन अज्ञात लोग जो अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीछे से आए ओवरटेक करके मेरी गाड़ी रुकवा कर मुझे से मारपीट किया और मेरा 50 हजार रुपया व मेरी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस जिसका गाड़ी नंबर UP 14 GF 3083 है, लूट कर फरार हो गए। पुलिस मुकादमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था।

29 सितम्बर 2025 की देर रात्रि को थाना चरवा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा मुखबिर ने सूचना दी गई की चारवा लूट में मोटरसाइकिल लूट की वारदात में करने वाले लोग पुरामुफ्ती से काजीपुर गांव की तरफ आए हैं। सूचना के आधार पर शाम को थाना चरवा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सैयद सरावां रेलवे ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास करती हैं पर वह अपनी मोटरसाइकिल को वापस घुमा कर भागने लगे तभी इनका पीछा किया गया तो ईंट भट्टे को जाने वाले रास्ते पर अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर जाते हैं और तुरंत पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगते हैं तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें आत्म समर्पण करने को कहा जाता है तो उनके द्वारा दोबारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आत्मरक्षात में फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को गोली लग जाती हैं ,उसको तुरंत घेरकर पकड़ने पर पूछा गया तो उसने अपना नाम नितिन प्रसाद पुत्र राजेंद्र धुरिया निवासी मनेथु थाना थरवई जनपद प्रयागराज बताया व मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य उसका साथी बदमाश को कुछ दूरी पर पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया जाता है।

पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम रणविजय यादव पुत्र रामनिरंजन यादव निवासी भागीपुर थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज बताया।घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया मौके से मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, लूट के 6500 रुपए, एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो अदद खोखा कारतूस 315 व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

Next Story