उत्तर प्रदेश

Kaushambi: तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

Admindelhi1
19 May 2025 1:44 PM IST
Kaushambi: तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत
x
"हादसा सैनी थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मां वैष्णो ढाबा के पास हुआ"

कौशांबी: जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ट्रेलर की टक्‍कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसा सैनी थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मां वैष्णो ढाबा के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि, प्रयागराज में रहकर कपड़ों की फेरी लगाने वाले मोहब्बत सिंह (48) अपने बेटे लव कुश (18) और संबंधी पिंटू (23) के साथ बाइक से कानपुर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि बाइक मोहब्बत सिंह का बेटा लव कुश चला रहा था और ढाबे के पास मोटरसाइकिल की ट्रेलर से टक्कर हो गई।

UP Road Accident: दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए कौशांबी स्थित जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story