- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi: हाईवे पर...
Kaushambi: हाईवे पर छात्रों की लग्जरी कारों की शोर शराबा

कौशांबी: मामला कौशांबी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, 2 फरवरी को चायल से बीजेपी के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता के भरवारी स्थित केपीएस स्कूल में इंटर और हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी.
कार्यक्रम खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर हाईवे पर निकल पड़े. फेयरवेल के बाद निकले इस काफिले में थार, सफारी और इनोवा जैसी महंगी गाड़ियां शामिल थीं. इसी दौरान छात्रों ने गाड़ियों पर खड़े होकर और गेट से बाहर निकलकर स्टंट करना शुरू कर दिया.
इस दौरान कुछ छात्राएं भी गाड़ी के गेट से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखाई दीं, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. कोखराज पुलिस ने जांच करते हुए वीडियो में दिख रही गाड़ियों की पहचान की और कार्रवाई की.
पुलिस ने स्टंट में शामिल कुल 6 गाड़ियों को सीज कर दिया है. एसपी राजेश कुमार ने बताया कि रामवन गमन मार्ग का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक गाड़ियों पर बैठकर और चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे थे. जांच में कुल 6 गाड़ियां सामने आईं, जिन्हें सीज कर दिया गया है.
साथ ही संबंधित कॉलेज को भी सूचना देकर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है. एसपी ने स्पष्ट किया कि आम सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी गैरकानूनी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.





