उत्तर प्रदेश

Kaushambi: किशोरी पर 6 बार काले सर्प का हमला

Admindelhi1
2 Sept 2025 8:24 AM IST
Kaushambi: किशोरी पर 6 बार काले सर्प का हमला
x

कौशाम्बी: विकास खंड सिराथू के भैंसहापर गांव में काला सर्प द्वारा एक किशोरी को महीने में 6 बार काटने की घटना क्षेत्र में सुर्खियों में है, दहशत जदा परिवार के छोटे बच्चे घर छोड़ कर ननिहाल चले गये। सूत्रों के अनुसार 15 वर्षीय रिया मौर्य को पहली बार सांप ने 22 जुलाई को खेत जाते समय रास्ते में काट लिया था परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए इलाज होने पर ठीक हो गई 13 अगस्त को दोबारा सांप ने रिया को डस लिया उपचार के लिए सरकारी अस्पतालसे प्रयागराज रेफर किया गया परिजनों ने रिया का इलाज निजी अस्पताल में कराया इस बार भी वह बच गई। 27 से 30 अगस्त के बीच रिया को चार बार सांप काट चुका है। लेकिन सही इलाज होने के चलते रिया के प्राण बच गये।

सर्प दंश की घटना से रिया के परिजन जो कच्चे मकान में रह रहे हैं दहशत में हैं। रिया के छोटे भाई बहनों को ननिहाल भेज दिया गया है। रिया बताती है कि सर्प गहरे काले रंग का है उसे पर हरी धारियां है। पीड़िता के अनुसार घर का काम करते वक्त या फिर स्नान करते समय अचानक सांप जाकर उसके पैर में काट लेता है 1 घंटे बाद हो बेहोश हो जाती है। रिया के परिजन इलाज में अधिक खर्च होने से परेशान हो चुके हैं अब झाड़ फूंक का भी सहारा ले रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिलेश सिंह ने घटन की पुष्टि करते ह हुए बताया है कि रिया मौर्य सांप के काटने में इलाज के लिए दो बार आई है। उसका इलाज किया गया बार-बार सर्प रिया के पैर में काटता है घटना असामान्य है।

Next Story