- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi: सड़क...
Kaushambi: सड़क दुर्घटना से हाहाकार, 3 की मौत, 1 घायल

कौशाम्बी: जिले में देर शाम करीब 8:30 बजे, थाना पश्चिम शरीरा को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। पश्चिम शरीरा से देवांग की तरफ जाने वाला मार्ग में एक मोटरसाइकिल, जिस पर चार लड़के सवार थे। तभी अचानक मोटरसाइकिल पीछे से एक ट्रैक्टर से टकरा गई।सूचना मिलते ही, क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी और थाना प्रभारी पश्चिम शरीरा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया जिला अस्पताल में, चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूप रानी प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतकों की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक के परिजनों परिजनों को सूचना दे दी गई है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है।पुलिस द्वारा इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





