उत्तर प्रदेश

Kaushambi: सड़क पर 500-500 के नोटों की बारिश, लूटने को मच गई होड़

Admindelhi1
16 May 2025 2:19 PM IST
Kaushambi: सड़क पर 500-500 के नोटों की बारिश, लूटने को मच गई होड़
x
हाईवे पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी

कौशांबी: का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें लोग 500-500 के नोट सड़क से उठाते नजर आ रहे है। हाईवे पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी और लोग सड़क पर गिरे नोटों को उठाने की रेस में लग गये।

दरअसल, पूरा मामला यूपी के कौशांबी का है जहां जायसवाल ढाबा के पास जीरा व्यापारी से 20 लाख रुपयों से भरा बैग बदमाश छीनकर फरार हो गए। छीना झपटी के दौरान एक बैग नीचे गिर गया, जिसके कारण चार-पांच लाख रुपये बच गए। पांच-पांच सौ के नोटों के जमीन पर गिरने के बाद आसपास मौजूद लोगों में उसे पाने की होड़ मच गई। सड़क पर बिखरे नोटों के लिए लूट मच गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

गुजरात के पाटन जिला निवासी भावेश पुत्र रामन भाई जीरा व्यापारी हैं। वह गुरुवार को बनारस से प्रयागराज होते हुए लक्जरी बस से दिल्ली जा रहा था। रात 9:45 बजे बस कोखराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित जायसवाल ढाबा पर यात्रियों को खाना खिलाने के लिए रुकी थी। बताया जाता है कि बस से यात्री उतर रहे थे तभी दो लोग जीरा व्यापारी का रुपयों से भरा दो बैग लेकर भागने लगे। इस दौरान व्यापारी से हुई छीना-झपटी में एक बैग सड़क पर गिर गया। इससे काफी सारा रुपया मौके पर ही गिर गया। रुपये को देख मौजूद लोगों में उसे पाने की होड़ मच गई। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

व्यापारी से लूटपाट की सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। व्यापारी के अनुसार उसके एक बैग में 8 से 10 लाख रुपये थे।पुलिस का कहना है कि ये लूट की वारदात नहीं है। रुपये से भरा बैग गिरने की घटना हुई है, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये हाईवे पर बिखर गए थे।पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही ये पता चल पाएगा कि आखिर ये लूटपाट की घटना थी या व्यापारी की लापरवाही से ये नोट हाईवे पर बिखरे थे।

Next Story