उत्तर प्रदेश

Kaushambi: पुलिस जांच में नवविवाहिता का शव रेलवे लाइन पर

Admindelhi1
11 Nov 2025 1:31 PM IST
Kaushambi: पुलिस जांच में नवविवाहिता का शव रेलवे लाइन पर
x

कौशांबी: शादी के महज एक हफ्ते बाद ही 20 वर्षीय नवविवाहिता रिंकी देवी का शव रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. कौशांबी में बड़ा गांव निवासी सुभाष कुमार गौतम दूध का काम कर अपना परिवार चलाते हैं. उनकी बेटी रिंकी देवी (20) की शादी 2 नवंबर को चरवा कोतवाली के सीरियावां कला निवासी देशराज के साथ हुई थी. रिंकी शुक्रवार को ही मायके से लौटी थी और जल्द ही उसका 'गौना' भी होना था. लेकिन शनिवार शाम वह घर पर बिना बताए लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी.

नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों में यह चर्चा जोरों पर है कि सांवले दूल्हे से पिता सुभाष ने बेटी की रजामंदी के बिना यह शादी तय की थी, जिससे रिंकी नाखुश थी. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद ससुराल पक्ष रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें बेटी की लाश मिली.पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में एडिशनल एसपी राजेश सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Story