उत्तर प्रदेश

Kaushambi: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से गिरोह पर शिकंजा

Admindelhi1
19 Dec 2025 12:34 PM IST
Kaushambi: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से गिरोह पर शिकंजा
x

कौशाम्बी: जिले की मंझनपुर पुलिस ने पशु चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 18/19 दिसंबर की दरमियानी रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह का मुख्य सरगना घायल हो गया, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल बदमाश के पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए हैं।मंझनपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई भैंस चोरी की घटना (मु0अ0स0 438/25) को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय थीं।

बीती रात मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी क्षेत्र से भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए पतौना पुल के पास से तीन अभियुक्तों फिरोज, गुड्डू और दिलशाद को धर दबोचा।पकड़े गए अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने चौथे साथी आयन उर्फ बरातीलाल के राघवपुर मार्ग पर छिपे होने की जानकारी दी। पुलिस टीम जब आरोपी को पकड़ने राघवपुर पहुंची, तो खुद को घिरा देख आर्यन ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने घायल अभियुक्त आर्यन के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण आर्यन उर्फ बरातीलाल (निवासी बेला फतेहपुर) मुख्य आरोपी (घायल) फिरोज (निवासी तुर्तीपुर) गिरफ्तार गुड्डू (निवासी रहीमपुर मौलानी) गिरफ्तार दिलशाद (निवासी रहीमपुर मौलानी) गिरफ्तार।"

पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमें मुस्तैद हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।"

Next Story