उत्तर प्रदेश

Kaushambi: गल्ला व्यापारी से लूट के आरोपी बदमाशों से पुलिस की भिड़ंत

Admindelhi1
19 July 2025 4:59 PM IST
Kaushambi: गल्ला व्यापारी से लूट के आरोपी बदमाशों से पुलिस की भिड़ंत
x
"बदमाशों से पुलिस की हुयी मुठभेड़"

कौशाम्बी: जिले के महेवाघाट थाना लालचन्द केशरवानी निवासी कुम्हियावां द्वारा थाना महेवाघाट को सूचना दी गयी कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उनकी दुकान पर आकर उनसे 20,000रुपये छीनकर भाग गये हैं। प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महेवाघाट पर मु0अ0सं0 102/25 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । आज रात्रि में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना महेवाघाट के कुम्हियावां से दो बदमाशों द्वारा एक गल्ला व्यापारी से लूट की गई है तथा लूट करने वाले दोनों बदमाश थाना पिपरी की तरफ भागे है । तत्पश्चात थानाध्यक्ष महेवाघाट मौके पर आए जिनके साथ थानाध्यक्ष पिपरी पुलिस बल के साथ लोधौर-रसूलपुर ब्यूर मार्ग पर लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी । तभी एक संदिग्ध मोटर सायकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल पर बैठे लोग पुलिस टीम पर फायर करके हलधर मऊ की ओर भागने लगे, जिनका पीछा पुलिस टीमों द्वारा किया गया तो बदमाशों द्वारा पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ तथा जवाबी कार्यवाही मे फायर किया गया जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा एक बदमाश अंधेरे का का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर, लूट का माल व चोरी की एक मोटर सायकिल बरामद हुई है । घायल बदमाश द्वारा पूछताछ में अपना नाम धनराज पुत्र नंदलाल निवासी अगियौना थाना करारी जनपद कौशाम्बी बताया गया तथा बताया गया कि मैने तथा मेरे मामा के लड़के ने मिलकर 18 जुलाई 2025 को कुम्हियावां में एक किराना व्यापारी से लूट किया था तथा मोटरसाइकिल कोर्रई से चुराई थी।घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया है।

Next Story