- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi: कुल्हाड़ी...
उत्तर प्रदेश
Kaushambi: कुल्हाड़ी से वार कर मां-बेटे को उतारा मौत के घाट, 3 पुलिसकर्मी निलंबित
Tara Tandi
11 March 2025 3:01 PM IST

x
Kaushambi कौशांबी। कौशांबी जिले के एक गांव में कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में एक युवक और उसकी मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव निवासी शनि और श्रवण को शक था कि गांव के ही रहने वाले कल्लू उर्फ सर्वजीत दिवाकर (22) का उनकी बहन से अवैध संबंध है। उन्होंने बताया कि बीती रात शनि, श्रवण और उनकी मां शांति देवी ने सर्वजीत के घर पर हमला बोल दिया।
सिंह ने बताया कि तीनों ने सर्वजीत और उसकी मां संगीता (49) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किये जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सर्वजीत के पिता की तहरीर पर शनि, श्रवण और उसकी मां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चरवा के थाना प्रभारी जगदीश कुमार, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक और बीट के सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी श्रवण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने चार टीम गठित की हैं।
TagsKaushambi कुल्हाड़ीवार कर मां-बेटेउतारा मौत घाट3 पुलिसकर्मी निलंबितKaushambi: Mother and son killed with an axe3 policemen suspendedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





