उत्तर प्रदेश

Kaushambi: कौशाम्बी में EVM-वीवीपैट निरीक्षण

Admindelhi1
30 Jan 2026 4:11 PM IST
Kaushambi: कौशाम्बी में EVM-वीवीपैट निरीक्षण
x
"EVM-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा जांच"

कौशाम्बी: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को जनपद स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों एवं वीवीपैट की सुरक्षा, रख-रखाव और पारदर्शिता सुनिश्चित करना रहा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का गहन निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम में रखी गई लॉगबुक का अवलोकन कर रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े उपकरणों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी से ही निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनी रहती है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story