- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi: कंपोजिट...
उत्तर प्रदेश
Kaushambi: कंपोजिट विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी
Admindelhi1
12 Aug 2025 9:06 AM IST

x
कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कंपोजिट विद्यालय, मुकीमपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को चेक किया एवं प्रधानाध्यापक से कहा कि बच्चों को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान किया जाय। उन्होंने कक्षा-07 में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए गणित के सवाल पूछकर एवं अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा,शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पाई गई।
जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से कंपोजिट ग्रांट के व्यय के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 02 कमरों की मरम्मत का कार्य कल से शुरू हो जाएगा। उन्होंने टैबलेट में अंकित उपस्थिति का अवलोकन किया।
Tagsकौशाम्बीकंपोजिटविद्यालयआकस्मिकनिरीक्षणजिलाधिकारीKaushambiCompositeSchoolCasualInspectionDistrict Magistrateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





