उत्तर प्रदेश

Kaushambi: घर से नकदी व गहने गायब, पुलिस जांच में जुटी

Admindelhi1
2 May 2026 10:57 AM IST
Kaushambi: घर से नकदी व गहने गायब, पुलिस जांच में जुटी
x

कौशांबी: जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित नया नगर प्रथम मोहल्ले में बीती देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लगभग 6 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घर के मालिक अखलाक अहमद गुरुवार को अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने घर को निशाना बनाया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

रात करीब 2 बजे जब अखलाक अहमद घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर पाया कि अलमारी भी टूटी हुई थी और उसमें रखे नकदी व जेवरात गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला सुनियोजित चोरी का प्रतीत हो रहा है, जिसमें चोरों ने पहले से रेकी करने की आशंका जताई जा रही है।

Next Story