उत्तर प्रदेश

Kaushambi: आईएएस संतोष वर्मा पर कार्रवाई के लिए ब्राह्मण समाज सेना ने की अपील

Admindelhi1
29 Nov 2025 12:43 PM IST
Kaushambi: आईएएस संतोष वर्मा पर कार्रवाई के लिए ब्राह्मण समाज सेना ने की अपील
x

कौशाम्बी: जिले में ब्राह्मण समाज ने अपने सम्मान और अस्तित्व के सवाल पर सशक्त कदम उठाते हुए जिलाधिकारी कौशाम्बी को ज्ञापन सौंपकर आईएएस अधिकारी संतोष कुमार वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसी भी समाज पर अपमानजनक टिप्पणी करना न केवल सामाजिक सद्भाव के खिलाफ है, बल्कि प्रशासनिक मर्यादा का खुला उल्लंघन भी है।ज्ञापन में ब्राह्मण समाज ने स्पष्ट लिखा कि आईएएस संतोष वर्मा द्वारा बेटियों के सम्मान पर की गई कथित टिप्पणी ने पूरे समाज की भावनाओं को आहत किया है और ऐसे अधिकारी का प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बने रहना जनता के सम्मान और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा है।समाज का कहना है कि यदि इस तरह के बयान पर बिना कार्रवाई किए अधिकारियों को खुली छूट दे दी गई, तो समाज का मनोबल गिरना स्वाभाविक है।

ज्ञापन में यह भी दर्ज है कि ब्राह्मण समाज अपनी बेटियों के सम्मान के सवाल पर कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगा।ज्ञापन में मांग रखी गई है कि अधिकारी के विवादित बयान की उच्चस्तरीय जांच कराने का आदेश दिया जाए जांच पूरी होने तक संतोष वर्मा को प्रभावहीन पद से हटाया जाए समाज को न्याय और सम्मान मिलना सुनिश्चित किया जाए समाज ने यह भी लिखा कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो शांतिपूर्ण, लोकशाही के दायरे में अगला आंदोलन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अगुवाई अध्यक्ष सोमप्रकाश मिश्रा और अधिवक्ता रामप्रकाश मिश्रा ने की।जिन्होंने कहा यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए है। सभा में उपस्थित सभी लोगों की ओर से अध्यक्ष सोमप्रकाश मिश्रा ने कहा समाज ने आज एकजुट होकर सम्मान की आवाज उठाई है और यह आवाज सुनी ही जाएगी।सभा में शिवम् पाण्डेय निशांत पाण्डेय अंकित मिश्रा राजा मिश्रा आलोक पांडे हिमांशु पांडे समेत सैकड़ों ब्राह्मण मौजूद रहे।

Next Story