- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi: क्षत-विक्षत...
उत्तर प्रदेश
Kaushambi: क्षत-विक्षत हालत में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
Admindelhi1
15 April 2025 2:16 PM IST

x
"इलाके में सनसनी"
कौशांबी: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के शीतला धाम कड़ा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सैनी थाना क्षेत्र के डोंडापुर गांव का श्रवण दो अप्रैल को निरंकारी मिशन में सत्संग के लिए गया था पर घर नहीं लौटा। परिजन कई दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। इस सिलसिले में नौ अप्रैल को परिजनों ने सैनी थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी।
उन्होने बताया कि बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सौरई बुजुर्ग गांव के बाहर एक कुआं में शव पड़ा है। सैनी और शीतला धाम कड़ा थानो की पुलिस अग्निशमन दस्ता के साथ मौके में पहुंच गए और फायर ब्रिगेड के जवानों ने शव बाहर निकाला जिसकी पहचान श्रवण के रूप में की गई। मृतक के भाई का आरोप है कि श्रवण की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsकौशांबीउत्तर प्रदेशक्षत-विक्षतहालतयुवकशवइलाकेफैलीसनसनीKaushambiUttar Pradeshmutilatedconditionyoung mandead bodyareaspreadsensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





