उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी: बाइक सवार लोगो ने खेत से लौट रही महिला पर किया एसिड अटैक

Admin Delhi 1
1 April 2022 2:05 PM GMT
कौशाम्बी: बाइक सवार लोगो ने खेत से लौट रही महिला पर किया एसिड अटैक
x

सिटी क्राइम न्यूज़: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पर एसिड अटैक हुआ है। महिला खेत से काम कर अपने घर लौट रही थी। वारदात दो बाइक पर सवार युवकों ने अंजाम दिया है। महिला को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसका प्राइमरी उपचार कर उसे हायर हेल्थ सेंटर रिफर कर दिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि छेड़खानी के एक केस में सुलह न होने पर गांव के दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों की तलाश में जुटी है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पति की मौत के बाद अकेले रहकर घर खेत और बच्चों की परवरिश करती है। महिला का आरोप है गांव के दबंग रामुसिंह उर्फ अरुण सिंह पुत्र इकबाल बहादुर सिंह उनकी जमीन जायदाद पर बुरी नज़र रखते हैं। पति की मौत के बाद वह उसे आए दिन परेशान करते हैं। पिछले दिनों घर में घुस कर छेड़खानी की थी। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज है। उसी केस में आरोपी लगातार सुलह समझौते का दबाव बनाकर धमका रहे थे। पीड़िता ने बताया 26 मार्च को आरोपितों ने उस रास्ता रोक कर केस में सुलह न करने पर एसिड अटैक की धमकी दी थी। जिसको उन्होंने खेत से लौटते समय अंजाम दिया है। डाॅ विजय केसरवानी ने बताया, एसिड अटैक पीड़ित महिला को भर्ती कर प्राइमरी इलाज किया गया। हालत नाजुक होने पर महिला को हायर हेल्थ सेंटर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है।

मंझनपुर इंस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया, प्रकरण में महिला की लिखित शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 326ब व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Next Story