- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi: साराय अकिल...
Kaushambi: साराय अकिल ब्लाइंड मर्डर केस में दोषियों पर कार्रवाई

कौशाम्बी: जिले के थाना साराय अकिल क्षेत्र में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। मृतक को बोरे में भरकर सूखी नहर में फेंका गया था14 दिसंबर 2025 को सूखी नहर में बोरे में बंद मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त मृतक के जेब से मिले आईडी कार्ड से हुई। मृतक की पहचान करनगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र पूरनलाल के रूप में हुई।चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि मृतक सुरेंद्र की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी के सगे और चचेरे भाइयों (सालों) ने की थी।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों, जिनमें गुरुदेव (सगे साले), विजय (सगे साले), और महेश (चचेरा साला) शामिल हैं, ने बताया कि मृतक सुरेंद्र अक्सर अपनी पत्नी पर चरित्रहीनता का शक करता था, उसे मारता-पीटता था, और उसे जान से मारने की धमकी देता था।सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि वह अपनी पत्नी की कुछ अश्लील तस्वीरों को अभियुक्तों और अन्य रिश्तेदारों को भी लगातार भेज रहा था, जिससे वे बहुत परेशान थे और उनका अपमान हो रहा था 13 दिसंबर 2025 पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक बाग में मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त ज्वाला कट्टल डंडा, और मृतक की मोटरसाइकिल। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। IPC की धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज 3a गया है।
इस सफल अनावरण के लिए, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पूरी टीम को 25,000/- रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।





