- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi: खनन...
Kaushambi: खनन निरीक्षक पर हमला करने वाला फरार अभियुक्त गिरफ्तार

कौशाम्बी: जिले के थाना कोखराज पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में तत्परता दिखाते हुए एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है, जिसने अवैध खनन नियंत्रण हेतु चेकिंग कर रहे एक खान निरीक्षक (कौशाम्बी) की गाड़ी को जान से मारने की नीयत से ज़ोरदार टक्कर मार दी थी। शत्रुघ्न सिंह, खान निरीक्षक का पससरा व रोही पुल के मध्य, थाना कोखराज क्षेत्र में शत्रुघ्न सिंह अपनी टीम के साथ अवैध परिवहन/खनन नियंत्रण के लिए चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक वाहन को रोकने का संकेत दिया, लेकिन वाहन चालक ने न केवल रुकने से मना किया, बल्कि जान से मारने की नीयत से सीधे खान निरीक्षक के वाहन को टक्कर मार दी और कोखराज टोल की तरफ़ फ़रार हो गया।
गनी मत रही घटना में खनन निरीक्षक को जान माल की हानि नहीं हुई खनन निरीक्षक की सूचना पर पर पुलिस टीम ने घटना की सूचना मिलते ही तत्परता से पीछा किया और अभियुक्त के वाहन (ट्रक UP70 MT5043) को गोल्डन ढाबा टोल के पास रोक लिया। मु0अ0सं0 542/2025 धारा 109/324(4) बीएनएनएस (BNNS) के तहत मुक़दमा दर्ज़ किया गया है। घटना का आरोपी सूरज कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी बरीबोझ नवाबगंज, गंगा नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। घटना में प्रयुक्त ट्रक को सीज कर दिया गया है।
कोखराज थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त को विधि कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।





