- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi: पुलिस...
Kaushambi: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए 5 अंतरजनपदीय लुटेरे

कौशाम्बी: जिले में पिछले कुछ दिनों से आतंक का पर्याय बने शातिर लुटेरों के गिरोह को पुलिस ने सोमवार तड़के एक साहसिक मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पिपरी और चरवा थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ है, जबकि उसके चार अन्य साथियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।22 दिसंबर की भोर में जब पूरा इलाका कोहरे की चादर में लिपटा था, तभी चायल चौकी प्रभारी को मनौरी पुल पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध बाइकों पर सवार पांच युवक आते दिखे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। तत्काल एसओजी, पिपरी और चरवा पुलिस ने वायरलेस सेट पर सूचना साझा कर जाल बिछाया। 'गुगुवा का बाग' के पास जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। तभी आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में जिसमें एक बदमाश अंकित पासी के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे अन्य चार आरोपियों को भी दबोच लिया।पकड़े गए अभियुक्त अंकित पासी (मुठभेड़ में घायल) निवासी चकिया, प्रयागराज। सचिन - निवासी रतगहाँ, चरवा, कौशाम्बी। सोनू उर्फ अभिषेक - निवासी धूमनगंज, प्रयागराज। सुजल उर्फ श्रेयजल - निवासी चकिया, प्रयागराज। बाबू राइडर उर्फ ओमी पासी - निवासी चकिया, प्रयागराज।
पुलिस ने इन लुटेरों के पास से अपराध में प्रयुक्त सामान और लूटी गई संपत्ति बरामद की है 3 मोटरसाइकिलें (वारदात में प्रयुक्त)11 मोबाइल फोन (विभिन्न स्थानों से लूटे गए) ₹5,200 नकद 2 अवैध तमंचे,2 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किया।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 16 दिसंबर को चरवा के शिवप्रयाग गार्डन के पास लूट की थी। उसी दिन मनौरी पुल और वन्दराही बाग के पास भी दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। इसके अलावा, 17 दिसंबर को थाना पुरामुफ्ती के मंदरी रेलवे पुल के पास भी इन्होंने लूट की बात स्वीकार की है।
"क्षेत्राधिकारी चायल के नेतृत्व में एसओजी, पिपरी और चरवा पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई सराहनीय है। अपराधियों के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य को जेल भेजा जा रहा है।"





