उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में बढ़ी हिंसा फैलाने के लिए अपनाया कश्मीर वाला फॉर्मूला

Admin2
11 Jun 2022 4:47 AM GMT
प्रयागराज में बढ़ी हिंसा फैलाने के लिए अपनाया कश्मीर वाला फॉर्मूला
x
कानपुर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कानपुर बवाल के बाद अटाला में बवाल की पटकथा लिखी गई। तैयारी पूरी थी। बवाल के दौरान कश्मीर जैसा दृश्य दिखा। कश्मीर जैसा ही पथराव। बच्चों को आगे करके पुलिस पर पथराव कराया गया। क्रिकेट का बैट-बल्ला पकड़ने वाले अटाला के छोटे-छोटे बच्चे शुक्रवार को जुमे की नजाम के बाद पथराव कर रहे थे। उनके हाथों में पत्थर थमा दिया गया था। बदले की भाषा बोल रहे थे। उन्हें पता भी नहीं होगा कि वे क्या कर रहे हैं लेकिन जैसे ही खाकी सामने दिख रही थी, सामने से पथराव करने लग रहे थे। यह सीन हैरान कर देने वाला था।

पुलिस अफसरों की बात छोड़िए, सिपाही और पैरामिलिट्री के जवान भी उनकी हरकतें देखकर हैरान थे। देखते ही देखते कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बच्चों के पथराव करने पर पुलिसकर्मी बच रहे थे और बेटा-बेटा चिल्ला रहे थे। पुलिसकर्मी बोल रहे थे कि बेटा क्या कर रहे हो, उधर से निडर होकर ईंट चला रहे थे। ये हाल अटाला के चारों गलियों का था। उन्हीं गलियों का था, जहां पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लड़कों ने बच्चों को मोहरा बनाकर बवाल किया। सब कुछ समझ में आ रहा था। अचानक इन बच्चों के पास इतने ईंट-पत्थर कहां से आ गए। उनमें आग किसने जलाई। बच्चों को सामने लाकर बवाल करने की साजिश एक दिन में नहीं रची गई होगी।

सोर्स-livehindustan

Next Story