उत्तराखंड
Kashipur: प्रेम विवाह करने पर रिश्तेदारों ने किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
Tara Tandi
9 March 2025 11:50 AM IST

x
Kashipur काशीपुर : कोतवाली इलाके में जब एक लड़की द्वारा प्रेम विवाह किया जाना लड़की के रिश्तेदारों को इतना नागवार लगा कि उन्होंने वर पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे मंदिर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में खलल पड़ गया। अचानक हुए इस हमले में कई लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा की रहने वाली मुस्कान नाम की युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने सोनू नाम के युवक से प्रेम विवाह किया। शादी से नाखुश मामा अशोक कुमार, ममेरा भाई राजन, टिंकू व साध, नितिन, जतिन, अशोक कुमार निवासी पसियापुर व पंकज, जसवंत व विवेक व तुषार भास्कर अपने साथियों के साथ धारदार हथियार, तमंचे लेकर पहुंच गए और अभद्रता शुरू कर दी।
जब देवर अनिल, शमेंद्र ने रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने तमंचे निकालकर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी और सरिया से हमला कर घायल कर दिया।
इसके अलावा जेठ राजीव पर भी चाकू से प्रहार किया गया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 15 फरवरी को रेफर कर दिया। एसएसपी के आदेश पर थाना आईटीआई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsKashipur प्रेम विवाहरिश्तेदारों जानलेवा हमलारिपोर्ट दर्जKashipur love marriagerelatives attack with deadly weaponsreport filedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





