- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: प्राइवेट...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: प्राइवेट अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद हंगामा
Tara Tandi
9 March 2025 1:00 PM IST

x
Patiali पटियाली । प्रसव के दौरान सावित्री अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। आरोप है मौत के बाद परिजनों को गुमराह कर प्रसूता को रेफर कर दिया था। परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा काटा और कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल संचालक और मृतका के परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया है।
गांव रनैठी निवासी हेतसिंह ने बताया कि उन्होंने शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी सत्यवती को आशा के माध्यम से पटियाली सीएचसी के समीप सावित्री अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने शाम सात बजे के लगभग फंडल प्रेशर देकर बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म होते ही महिला को अधिक रक्तस्राव होने लगा। महिला की तबियत बिगड़ गई।
अस्पताल स्टाफ के हाथ पैर फूल गए। महिला को यह कहकर रेफर कर दिया, कि ब्लड नहीं रुक रहा है। जबकि महिला की आवाज भी पूरी तरह से बंद थी। वह कासगंज कलावती अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद घर ले जाने को कह दिया। परिजन शव को घर न ले जाकर सावित्री अस्पताल पर ले गए। जहां अस्पताल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा काटा।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मनाने को तैयार नहीं हुए। लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में कुछ लोगों ने मृतका और अस्पताल संचालक के बीच समझौता करा दिया।
परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सावित्री अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल का नवीनीकरण भी नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएंगी।
TagsKasganj प्राइवेट अस्पतालगर्भवती मौतहंगामाKasganj private hospitalpregnant woman diesuproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





