- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: अज्ञात वाहन और साइकिल सवार की टक्कर, किसान की मौत
Tara Tandi
19 Feb 2025 7:43 PM IST

x
Kasganj कासगंज : बुधवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे मटर बेचने के लिए जा रहे साइकिल सवार किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन में कोहराम मच गया। हादसा कासगंज-अलीगढ़ मार्ग पर हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद एटा थाना मारहरा क्षेत्र के ग्राम नगला हरजू निवासी संतोष (37) पुत्र श्याम लाल साइकिल से पिवारी की ओर जा रहा था। कोल्ड स्टोर के समीप पहुंचने पर मोहनपुरा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई।
सड़क हादसे की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी दो बेटी 13 वर्षीय सरिता, 6 वर्षीय पूनम और 5 वर्षीय बेटा है। उसकी मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक संतोष की पत्नी विनीता और उसकी मां दुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsKasganj अज्ञात वाहनसाइकिल सवार टक्करकिसान मौतKasganj unknown vehiclecyclist collisionfarmer deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





