- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: शिव मंदिर चोरी , मूर्ति-घंटे और निकाल कर ले गए दानपात्र
Tara Tandi
8 March 2025 4:39 PM IST

x
Kasganj कासगंज : चोरों ने प्राचीन मंदिर पर धावा बोल दिया। मंदिर में घुसकर मूर्ति, घंटे, त्रिशूल और दानपात्र चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और तलाश में जुटी है।
गौरतलब है कि गांव लखमीपुर में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है, जहां गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोग दर्शन करने आते हैं। मंदिर में शिव परिवार के अलावा शनिदेव और हनुमान बाबा की मूर्तियां स्थापित हैं। शुक्रवार और शनिवार की रात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। चोर मंदिर में रखी शनिदेव की मूर्ति, घंटा, त्रिशूल समेत दानपात्र चुरा ले गए।
घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। मामले में मंदिर के पुजारी धर्मपाल, निवासी लखमीपुर, ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो देखा कि मंदिर का गेट खुला पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था। चोर शनिदेव की मूर्ति, चढ़ावा, पीतल का त्रिशूल, पीतल के कई घंटे सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए, जबकि दानपात्र से पांच सौ रुपये भी निकाल लिए।
पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और चोरों को जल्द गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाएगा।
TagsKasganj शिव मंदिर चोरीमूर्ति-घंटेदानपात्र चोरीKasganj Shiva temple theftidol-belldonation box stolenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





