- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: क्रूरता की...
Kasganj: क्रूरता की हद: तहेरे भाई ने फोड़ दीं मासूम की आंखें

कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के साहब वाला पेंच इलाके में तहेरे भाई ने 6 माह के मासूम बच्चे की दोनों आंखें नुकीली वस्तु से प्रहार कर फोड़ डाली। मां की चीख पुकार सुन आरोपी को आसपास के लोगों ने पकड़कर घर में बंद कर दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चे को चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर किया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित साहब वाला पेंच निवासी अवनीश माहेश्वरी का 6 महीने का बेटा पार्थ चारपाई पर सो रहा था, तभी उनके भाई रवेंद्र माहेश्वरी का 27 वर्षीय बेटा शुभम उसे किसी बहाने छत पर ले गया। पिता ने बताया शुभम ने घर को हर तरफ से बंद कर दिया और पार्थ को छत से सड़क पर फेंकने लगा अचानक बच्चे की जोर-जोर से चीखने की आवाज सुन मां श्वेता ने सुनी, तब श्वेता पड़ोसियों के घर से अपनी छत पर पड़ोसियों के साथ पहुंची तो 6 माह का मासूम लहूलुहान हालत में था।
आरोपी ने मासूम बच्चे की दोनों आंखों में नुकीली वस्तु से प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया था। घटना के बाद भाग रहे शुभम को पड़ोसियों के लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल मासूम को परिजन इलाज के लिए मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।





