- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: तहसीलदार के...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: तहसीलदार के पेशकार ने रिश्वत मांगी, पुलिस ने 25 हजार के साथ किया गिरफ्तार
Admindelhi1
11 March 2026 9:23 PM IST

x
कासगंज: कासगंज जिले में एंटीकरप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाली तहसील परिसर में तहसीलदार (Tehsildar) के पेशकार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार पटियाली तहसील में तैनात पेशकार बृजेश यादव एक किसान से फौती में नाम दर्ज कराने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। लंबे समय से परेशान किसान ने इसकी शिकायत एंटीकरप्शन टीम से की थी।
शिकायत के आधार पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और जैसे ही किसान ने आरोपी को रिश्वत की रकम दी, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पटियाली कोतवाली लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Tagsकासगंजतहसीलदारपेशकाररिश्वतमांगीपुलिस25 हजारगिरफ्तारKasganjTehsildarPeshkarbribedemandedpolice25 thousandarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





