- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: रिटायर्ड...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: रिटायर्ड एडीएम की सिर कुचलकर हत्या, खून से लथपथ शव बरामद
Tara Tandi
21 Jan 2025 1:43 PM IST

x
Kasganj कासगंज : मीनाक्षी गेस्ट हाउस में रह रहे रिटायर्ड एडीएम की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वह गेस्ट हाउस में अकेले ही रहते थे, जबकि उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरहा निवासी रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र कश्यप मम्मों स्थित अपने मीनाक्षी गेस्ट हाउस में रहते थे, जबकि उनका पूरा परिवार गाजियाबाद में रहता था। दरअसल, राजेंद्र कश्यप रोजाना की तरह सोमवार को अपने गेस्ट हाउस में सो रहे थे। सुबह नौकर सफाई करने पहुंचा, तो उनका खून से लथपथ शव गेस्ट हाउस के टीन शेड में पड़ा हुआ था।
यह देखकर नौकर दंग रह गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अंकिता शर्मा, सदर सीओ आंचल सिंह चौहान सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वीडियो और फोटो सहित साक्ष्यों को एकत्रित किया। सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या किसने की और हत्या करने की वजह क्या रही है, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
सुबह नहीं उठाया था नौकर का फोन
मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह नौकर सफाई और खाना बनाने के लिए पहुंचा, और उसने बाहर खड़े होकर फोन किया, लेकिन सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र कश्यप ने फोन को रिसीव नहीं किया। बाद में जाकर देखा तो वह टीन शेड में खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
कहीं संपत्ति की खातिर नहीं हुई हत्या?
रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र कश्यप के पास अच्छी खासी संपत्ति थी। गांव में मकान, दुकान और बड़ी जमीन भी थी। गेस्ट हाउस के बाहर खड़े लोग चर्चा कर रहे थे कि राजेंद्र की हत्या के पीछे संपत्ति विवाद तो नहीं है। इस पर भी पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है।
सुबह मीनाक्षी गेस्ट हाउस में खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना मिली थी। घटना के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। शरीर और सिर में चोट के निशान हैं। खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है, अंकिता शर्मा, एएसपी।
आखिर क्यों हटाए गए थे सीसीटीवी कैमरे?
मीनाक्षी गेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, क्योंकि गेस्ट हाउस में होटल भी संचालित था। लेकिन हत्या के समय गेस्ट हाउस में एक भी कैमरा नहीं मिला। यह भी पुलिस के लिए जांच का एक पहलू बन गया है।
TagsKasganj रिटायर्ड एडीएमसिर कुचलकर हत्याखून लथपथ शव बरामदKasganj retired ADMmurdered by crushing headblood soaked body recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





