- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: पुलिस का...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: पुलिस का एक्शन, 120 शराब क्वार्टर के साथ 6 तस्कर दबोचे गए
Tara Tandi
13 May 2025 1:38 PM IST

x
Kasganj कासगंज : थाना सिढपुरा पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। टीम ने छह शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 120 शराब के क्वार्टर बरामद किए हैं। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि श्याम व तारासिंह निवासी ग्राम ताजपुर, हरवीर सिंह निवासी ग्राम अजीतनगर,
पंकज कुमार निवासी ग्राम भुजपुरा, उदयवीर निवासी ग्राम दहेली बुजुर्ग, डालचन्द्र निवासी सुल्तानपुर थाना सिढपुरा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां न्यायालय ने सभी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की है।
मक्का की भराई करते समय किसान को सर्प ने डसा
कासगंज, अमृत विचार : खेत में मक्का की सिंचाई करने गए किसान को सर्प ने बाएं पैर में दंश मार दिया। जिससे किसान बेहोश हो गया।
परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नरदोली निवासी किसान आशीष पुत्र निर्भय सोमवार की सुबह दस बजे मक्का की सिंचाई करने के लिए गया हुआ था।
जहां सर्प ने सिंचाई करते समय बाएं पैर में दंश मार दिया। किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार है।
बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल
कासगंज, अमृत विचार : सैलई रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध सैलई निवासी हरीसिंह को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार हरीसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि उपचार के बाद हरीसिंह की हालात में सुधार है। चिकित्सको ने घर भेज दिया है।
TagsKasganj पुलिस एक्शन120 शराब क्वार्टर6 तस्कर दबोचे गएKasganj police action120 liquor quarters6 smugglers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





