- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: शराब पीकर...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: शराब पीकर मजदूरों ने साथी की हत्या, दो पर FIR
Tara Tandi
16 March 2025 5:51 PM IST

x
Kasganj कासगंज : सहावर क्षेत्र के चमन ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहे बिहार के मजदूर से साथियों ने शराब पीकर मारपीट कर दी। फावड़े के प्रहार से मजदूर की मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर दोनों नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बिहार के जिला जमुई के थाना झाझा के गांव दरऊ निवासी कविता ने बताया कि उसका पति चूरामन सहावर के बोंदर रोड स्थित चमन ईंट पर भट्ठे पर काम करता था। उनके साथ ही विजय मांझी, जितेंद्र मांझी भी पडोसी गांव बरमट्टा के निवासी भी काम करते हैं। शुक्रवार की रात विजय और जितेंद्र शराब पीकर झोपड़ी में आ गए और चूरामन से झगड़ने लगे।
विरोध किया तो दोनों ने लाठी-डंडे से मारपीट की और झोपड़ी में रखे फावड़े से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे चूरामन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। सूचना पर सहावर थाना इंस्पेक्टर प्रवेश राणा पहुंच गए। उन्होंने मजदूरो और भट्ठा मालिक से जानकारी की और चूरामन को घायल अवस्था में सहावर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
जहां डॉक्टरों ने चूरामन को मृत घोषित कर दिया।इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि मृतका की पत्नी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
TagsKasgan शराब पीकर मजदूरोंसाथी हत्यादो FIRKasgan workers murdered their partner after drinking alcoholtwo FIRsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





